'कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक घबरा कर अकेले में रोने लगा था- पिता राकेश रोशन खुलासा
साल 2000 में ऋतिक रोशन ने कहो ना प्यार से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। ये फिल्म ऋतिक के करियर को ऊंचाई तक ले गई। वह बन गए रातों रात सुपरस्टार। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ऋतिक घबरा कर बुरी तरह रोने लगे थे।
जी हां, इसका खुलासा पिता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में किया है। न्यूज वेबसाइट द क्विंट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कहो ना प्यार के रिलीज होने के तीन महीने के बाद की बात है, जब ऋतिक रातों रात डेब्यू फिल्म से मिली सफलता के कारण अपने कमरे में छिपकर रोने लगा था।

वह आगे बताते हुए कहते हैं कि तब ऋतिक ने मुझसे कहा था कि मैं ये नहीं संभाल सकता। मैं काम नहीं कर सकता हूं। बाहर नहीं जा सकता हूं।मुझसे मिलने के लिए लड़के और लड़कियों से भरी बसें आ रही हैं। मुझे काम सीखने का मौका नहीं मिल रहा है।
सभी मुझसे मिलना चाहते हैं। इस पर मैंने उसे समझाते हुए कहा कि तो क्या हुआ.. तुम्हें इसे आशीर्वाद के तौर पर लेना चाहिए। इसे संभालना है..बोझ की तरह मत लो। बता दें कि हाल ही में ऋतिक को कहो ना प्यार है के रिलीज के साथ हिंदी सिनेमा में 20 साल पूरे हुए हैं। साथ ही साल 2019 ऋतिक के लिए खास रहा। सुपर 30 और वॅार से एक बार फिर से ऋतिक ने खुद को सुपरस्टार की गिनती में शामिल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications