CONFIRM: इस ब्लॉकबस्टर डाइरेक्टर की फिल्म में ऋतिक फाइनल .. सलमान OUT
[बॉलीवुड न्यूज] आखिरकार इतने दिनों से चली आ रही अफवाहों पर ताला लगाते हुए ऋतिक रोशन ने कंफर्म कर दिया कि वे कबीर खान की अगली फिल्म का हिस्सा हैं। जी हां, वही कबीर खान जिनके नाम 2014 की सबसे सफल फिल्म है.. बजरंगी भाईजान।
अफवाह थी कि कबीर खान की इस फिल्म में भी सलमान खान ही होंगे। काफी समय से सलमान और ऋतिक के बीच कंफ्यूजन बना हुआ था, लेकिन अब बात फाइनल हो चुकी है। ऋतिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि कबीर के साथ काम करना काफी दिलचस्प रहेगा।
पापा की फिल्म में नहीं होगें ऋतिक रोशन.. कौन करेगा REPLACE!
फिल्म से जुड़ी अभी ज्यादा बातें फाइनल नहीं हुई हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला करेंगे। कबीर खान ने इस फिल्म पर कहा कि, मैं ऋतिक और साजिद के साथ काम करने वाला हूं और काफी उत्साहित हूं। फिल्म की कहानी पर अभी काम चल रहा है।
बहरहाल, बता दें जब सलमान और कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर हुई थी, तभी से अफवाह शुरु हो गई थी कि कबीर ने अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान को फाइनल कर किया है। इन दोनों ने 'एक था टाईगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में दी हैं। ऐसे में कहीं, सलमान को पीछे छोड़कर ऋतिक के साथ जोड़ी बनाना कहीं कबीर खान को मंहगा न पड़ जाए।
यहां जानिए किन किन फिल्मों में ऋतिक रोशन के होने की है अफवाह-


Click it and Unblock the Notifications


