..................... Hrithik Roshan spotted with girl friend Saba Azad and kids for vacation। गर्लफ्रेंड और बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, वेकेशन के लिए हुए रवाना - Hindi Filmibeat

VIDEO: गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटों के साथ नया साल सेलिब्रेट करने निकले ऋतिक रोशन, एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में हुए

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan and Saba Azad spotted at airport: बॉलीवुड में नए साल और क्रिसमस के मौके पर वेकेशन पर जाने का दौर शुरू हो चुका है। कई स्टार्स हाल के दिनों में एयरपोर्ट पर फैमिली और दोस्तों संग स्पॉट किए हैं। वहीं, अब सोमवार देर रात अभिनेता ऋतिक रोशन भी वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए। हालांकि, वो कहां जा रहे हैं इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर अपने दोनों बेटों ऋहान, ऋदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ थे। सभी साथ में वेकेशन के लिए निकले हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनकी कजिन बहन पश्मीना रोशन भी मौजूद थीं। सबा आजाद और पश्मीना रोशन एक साथ नजर आए वहीं, ऋतिक रोशन अपने बच्चों के साथ थे।

वहीं, सबा और पश्मीना रोशन की साथ में तस्वीरों को देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि, उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। इस दौरान ऋतिक रोशन बेहद जल्दबाजी में दिखे। उन्होंने इस दौरान पापाराजी से ये भी कहा कि, वो लेट हो रहे हैं और उन्हें भागना पड़ेगा।

बता दें कि सबा और ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब, दोनों को साथ में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था।काफी दिनों सबा आजाद के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। बाद में कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके हैं।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा की उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी रचाई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं लेकिन, दोनों ने 2014 में तलाक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X