ऋतिक रोशन ने किसके लिए किया स्पेशल पोस्ट? बोले 'मैं भाग्यशाली हूं'
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा देखा जाता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी बिजी रहते हैँ। हाल ही में सुपरस्टार ने अपनी मां के लिए एक पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है। दरअसल ऋतिक रोशन की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होने काफी स्पेशल पोस्ट किया है। ऋतिक रोशन की मां 68 साल की हो गईं हैं। ऋतिक रोशन ने लिखा है कि.. ''मेरा मतलब है, क्या संभावनाएं हैं!
सूरज और चाँद, लोमड़ी और मोर, सभी आज सुबह मेरी माँ के जन्मदिन पर मुझसे मिलने के लिए निकले थे। क्या मैं सबसे भाग्यशाली नहीं हूँ! आपके बेटे के रूप में जन्म लेने के लिए सबसे भाग्यशाली। मुझे लगता है कि वे मुझे बताने के लिए वहां मौजूद थे।

और सौभाग्य की बात है कि माँ ने आपकी यात्रा को देखा और सीखा है। जान लें कि हम आत्मा के साथी हैं। और हम हर जीवन में साथ रहेंगे। आई लव यू। शब्दों या आलिंगन से अधिक कभी कह सकते हैं। छोटी लड़की के 68 साल मुबारक।''
सुपरस्टार ऋतिक रोशन अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर खबरों में रहते हैं। उनके इस पोस्ट पर लगातार फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है और वो सुपरस्टार की मां को विश कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
इसके अलावा ऋतिक रोशन कृष 4 को लेकर खबरों में और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर आने वाली है। राकेश रोशन इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications