बहन सुनैना रोशन की कंट्रोवर्सी पर बोले ऋतिक रोशन- ''धर्म मेरे परिवार में कोई मुद्दा ही नहीं है''
कुछ वक्त पहले ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन से जुड़ी विवादों से सुर्खियों बटोरी थी। जहां सुनैना ने रोशन परिवार पर आरोप लगाया था कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं, जिस वजह से उनकी फैमिली उनके खिलाफ हो चुकी है। उनकी ज़िंदगी नर्क हो चुकी है। बहरहाल, अब ऋतिक रोशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्म को लेकर हमारे घर में कभी कोई मुद्दा नहीं रहा है।
हाल में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा, ये हमारे परिवार का बहुत ही निजी और संवेदनशील मामला है। दीदी ऐसी हालत में मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके बारे में कुछ भी बयान देना चाहिए। यह दुर्भाग्य की बात है कि इस वक्त मेरा परिवार कई मसलों से जूझ रहा है।

ऋतिक ने आगे कहा- जहां तक मुस्लिम होने वाली बात है तो धर्म मेरे परिवार में कभी कोई मुद्दा ही नहीं रहा है ना ही मेरी पूरी जिंदगी में कभी इस पर चर्चा की गई या इस बात को महत्व दिया गया। शायद कोई भी परिवार ऐसी परिस्थिति में बेबस होगा, जैसे हम लोग हैं।


Click it and Unblock the Notifications











