#Breaking: इस्तांबुल आतंकी हमले में बाल बाल बचे हैं ऋतिक रोशन और बच्चे
किस्मत साथ हो तो वाकई कुछ भी हो सकता है। ऋतिक रोशन की भी शायद किस्मत ने ही उनका साथ दिया है। आज सुबह इस्तांबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले ने सबको चौंका दिया है। लेकिन ऋतिक रोशन इस हमले से बार बार बचे हैं।
दरअसल, ऋतिक रोशन अपने बच्चों, ऋहान और ऋदान के साथ आईफा (स्पेन) से लौट रहे थे। उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट इस्तांबुल से थी लेकिन उन्होंने फ्लाइट मिस कर दी। वो और बच्चे इस्तांबुल एयरपोर्ट पर अटक गए थे। अगली फ्लाइट अगले दिन यानि आज सुबह की थी।

लेकिन ऋतिक ने इंतज़ार करने की बजाय इकॉनॉमी टिकट लिया और वापस आ गए। आज सुबह इस्तांबुल एयरपोर्ट की घटना सुनकर वो चौंक गए। और सबके साथ कल की आप बीती ट्विटर पर शेयर की।
[ऋतिक - सुज़ैन के तलाक ने सिखाई ये 10 बातें]
गौरतलब है कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर आज सुबह धर्म के नाम पर एक और आतंकी हमला हुआ है जहां 36 लोगों की मौत हो गई है और 140 से ज़्यादा लोग घायल हैं। अनुपम खेर, शबाना आज़मी, अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने घटना की कड़ी निंदा की है।
वहीं ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर पर घटना की निंदा करते हुए लिखा कि हम बाल बाल बच गए हैं। लेकिन मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, जिन्हें अपने लोगों को इस हमले में खोना पड़ा है। ऐसे हालात में हम सबको एक दूसरे का सहारा बनना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











