दिशा पाटनी से फ्लर्ट के खबरों पर भड़के ऋतिक रोशन, चैनल को सुना डाली खरी खोटी
Recommended Video

ऋतिक रोशन इस समय मीडिया से काफी ज्यादा खफा है और इसका कारण है दिशा पटानी के साथ उनके द्वारा छेड़खानी करने की खबर। जी हां कई बार सूत्रों का हवाला देकर न्यूज पोर्टल्स ऐसी खबरें चला देते है कि जिससे की सेलेब्रेटीज के लाइफ में काफी ज्यादा असर पड़ता है। बता दें कि हाल ही की बात करें तो दो ऐसे पोर्टल्स है जिनके ऊपर ऋतिक रोशन का गुस्सा फूटा है और उनका आरोप है कि इन दोनो ने गलत खबर चलाई है।
ये हम नहीं कह रहे है बल्कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लगातार दो ट्वीट किए और पोर्टल्स को नसीहत दे डाली। इस नसीहत के पीछे छिपा उनका गुस्सा साफ तौर पर समझा जा सकता है।

एक पोर्टल ने लिखा था कि ऋतिक ने टाइगर की खास दोस्त और अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ छेड़खानी की है..तो वहीं दूसरे के मुताबिक इसी कारण दिशा के हाथ से एक बड़ी फिल्म चली गई है।
जी हां इन दोनो न्यूज को ट्वीट करते हुए ऋति रोशन ने काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई है। ऋतिक रोशन इस समय फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में है जिसकी शूटिंग चल रही है। फिलहाल आप देंखें ऋतिक रोशन के ट्वीट्स जो आपको सारी कहानी समझा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications