सुपर 30 के दो साल, बिहारी भाषा में 'कोई मिल गया' का ये गाना गाते नजर आए ऋतिक रोशन, Video

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भला किसे याद नहीं है। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस फिल्म के गानें भी काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज के 2 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर फैंस उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक अध्यापक का रोल किया था जो कि सच्चे किरदार पर आधारित था। लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि सुपर 30 के समय का है।

इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी वैनिटी में नजर आ रहे हैं और गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वो अपनी फिल्म 'कोई मिल गया' का गाना 'जादू' गा रहे हैं। लेकिन मजेदार बात तो ये है कि वो बिहारी भाषा में इसको गा रहे हैं जिसका किरदार उन्होने सुपर 30 में निभाया था।

super 30, hrithik roshan, सुपर 30, ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने अपना पूरा मेकअप किया हुआ है और काफी मस्ती से गाना गाते दिख रहे हैं। उनके साथ उनका एक साथी भी वहां पर मौजूद है कि जो कि कॉपी में हाथ पटककर म्यूजिक निकाल रहा है।

ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेता मृणाल ठाकुर नजर आईं थीं और काफी पसंद की गईं थीं। फिलहाल अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म कृष 4 और फाइटर को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।

आए दिन इन फिल्मों से किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। फिलहाल आप देखिए सुपर 30 के सेट वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X