आर्यन खान के सपोर्ट में फिर आए ऋतिक रोशन, अब बोल डाली ये बात!
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस लगातार उलझता जा रहा है और उनको कई सुनवाई के बाद भी जमानत नहीं मिल पा रही है। हाल ही में सुनवाई के दौरान उनको फिर से नई तारीख दे दी गई है। काफी समय से इंडस्ट्री के कुछ सितारे लगातार आर्यन खान को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्ही में से एक नाम सुपरस्टार ऋतिक रोशन का है। उन्होने एक बार फिर से आर्यन खान को लेकर एक पोस्ट किया है और कहा है कि ये बेहद दुखद है।
दरअसल ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप साझा की थी जिसमें वो पत्रकार फेय डिसूजा की एक वीडियो क्लिप है.. उन्होने सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ उनकी बातचीत को साझा किया है।

इसके साथ ही उन्होने कैप्शन लिखा है.. "अगर ये तथ्य सही हैं, तो यह वास्तव में दुखद है।" बॉम्बे हाईकोर्ट गुरुवार को आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई फिर से शुरू करेगा।

हिम्मत रखने के लिए कहा था
ऋतिक रोशन ने इसके पहले भी आर्यन खान को लेकर अपनी बातें रखी थीं और उनको हिम्मत रखने के लिए कहा था। उन्होने कहा था कि आपके जीवन में मुसीबतें भी आएंगी जिनका सामना आपको डटकर करना है। अगर हम इस वीडियो की बात करें तो इसमें ये बताया गया है कि..

ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है
आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास जितनी मात्रा में दवा मिली थी उससे कहीं ज्यादा एक दूसरे आरोपी के पास मिली थी लेकिन उसको कुछ ही समय में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसी बात को लेकर ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया है।

सजावट नहीं होगी
आर्यन खान कई दिनों से जेल में हैं और शाहरुख खान लगातार उनकी जमानत को लेकर कोशिश कर रहे हैँ। बता दें कि इस बार शाहरुख खान का घर मन्नत दिवाली में पूरी तरह से सूना रहने वाला है और किसी तरह की सजावट नहीं होगी।

क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार
इसके अलावा गौरी खान ने कहा था कि वो तब तक घर में कोई मिठाई नहीं बनाएंगी जब तक आर्यन जेल से वापस नहीं आ जाते हैं। बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान क्रूज पार्टी के दौरान गिरफ्तार किया था।

एनसीबी का आरोप
एनसीबी का आरोप था कि आर्यन खान ड्रग्स ले रहे थे। इसके अलावा उनके व्हाट्सएप चैट से ड्रग्स को लेकर बातें सामने आईं थीं जिसमें अनन्या पांडे भी लपेटे में आईं हैँ।


Click it and Unblock the Notifications