बैंग बैंग के गाने के लिए घंटों शूट कर रहे हैं रितिक, तीन डांस फॉर्म करते दिखेंगे
गाने का बैकग्राउंड है मनाली का घंटाघर जिसके सामने रितिक रौशन आपको डांस करते दिखेंगे, गाने के बोल हैं तू तू तू मेरी मेरी मेरी मैं मै मै तेरा होने लगा..। इस गाने में जिन तीन डांस फॉर्म का प्रयोग किया जा रहा है वो हैं- टुटिंग, सालसा और हाउस। सबसे बात करते हैं टुटिंग डांस की। टुटिंग एक कंटेपररी इंटरप्रेटिव डांसिंग स्टाइल है। इस डांस फॉर्म में डासंर मुख्य रुप से अपने द्वारा ऐसी पॉजीशन और ऐसे मूवमेंट्स करता है जो कि मुख्य तौर पर राइट एंगल में होते हैं। ये डांस फॉर्म मुख्य तौर पर संगीत की रिदम और रुक रुक के चलने के अंदाज में होती है। इस डांस फॉर्म के दौरान डांसर अपने हथेलियों, कोहनी और कंधों की मदद से आवश्यता अनुसार राइट एंगल बनाता है।
सालसा डांस की बात करें तो ये एक काफी पॉपुलर डांस फॉर्म है। सालसा डांसिंग में डांसर अपनी ऊपर के शरीर के हिस्से को एक लेवल पर रखता है और अपने साथी के भार को उठाते समय भी इस बात का ध्यान रखता है कि उसकी नीचे की बॉडी पर ज्यादा प्रभाव ना पड़े। हाथ और कंधों का प्रयोग भी इस डांस फॉर्म में काफी हद तक होता है। इस डांस फॉर्म में पैरों के उंगलियों वाले हिस्से का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। अब बात करते हैं हाउस डांस की। हाउस डांस मुख्य तौर पर हाउस म्यूसिक पर किया जाता है जो कि शिकागो और न्यू यॉर्क में काफी फेमस रहा है। हाउस डांस के मुख्य पार्ट हैं फुटवर्क, जैकिंग और लोफ्टिंग।
तो ये तीन फॉर्म हैं जिनमें रितिक रौशन आपको डांस करते दिखेंगे। बैंग बैंग फिल्म के लिए रितिक काफी मेहनत कर रहे हैं। बाकी सेट पर उनके शांत बर्ताव के पीछे उनकी निजी जिदंगी में हो रही उथल पुथल है।


Click it and Unblock the Notifications
