ऋषिकेश में होगी रितिक की 'शुद्दि'
इन दिनों बॉलीवुड क्या एशिया के सबसे सेक्सी मैन रितिक रोशन करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' को लेकर चर्चित हैं। वो करण जौहर निर्मित और करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'शुद्धि' में लीड रोल कर रहे हैं जिसमें वो महादेव के अवतार में हैं।
खबर आ रही है कि रितिक की इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की वादियों में यानी कि ऋषिकेश में की जाएगी। यह एक धर्म से रिलेटड फिल्म है इसलिए इस फिल्म के लिए धार्मिक स्थान ऋषिकेश को चुना गया है।
करण मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री का किरदार निभायेंगी खूबसरत करीना कपूर। जो कि फिल्म में पार्वती बनी हैं। फिल्म की कहानी अमीष त्रिपाठी के नॉवेल 'द इमोर्टल्स ऑफ मेलूहा' पर आधारित नहीं है। बल्कि इस फिल्म को करण मल्होत्रा की पत्नी एकता मल्होत्रा ने लिखा है।फिल्म की सारी टीम करीना को छोड़कर वो ही है जिसने पिछले साल अग्निपथ बनायी थी। करण मल्होत्रा को लगता है कि इस बार भी यह टीम पुराना जादू निभायेगी। देखना दिलचस्प होगा कि हमेशा सुपर हीरो जैसे रोल करने वाले रितिक रोशन एक धार्मिक किरदार में किस तरह नजर आते हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं कि नहीं?
hrithik roshan kareena kapoor karan johar agneepath shudhi रितिक रोशन करण जौहर अग्निपथ शुद्दि करीना कपूर


Click it and Unblock the Notifications
