..................... Hrithik Roshan Shares throwback video of son Hridaan and teaches him lession। ऋतिक रोशन ने ऋदान का शेयर किया पुराना वीडियो बेटे को सीख देते दिखे एक्टर - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने शेयर किया बेटे ऋदान का Video, देखें कैसे एक्टर ने दिया डर के आगे जीत का मंत्र

ऋतिक रोशन एक बेहतरीन एक्टर के साथ कूल पापा भी हैं। ऋतिक रोशन अपने बच्चों के साथ अक्सर वक़्त बिताते नज़र आते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से भी समय निकालकर वो बच्चों को घुमाने, मूवी या डिनर पर ले जाते हैं। अक्सर वो अपने बेटों ऋहान और ऋदान की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

ऋतिक रोशन ने फेसबुक पर भी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने दोनों बच्चों के साथ एक एडवेंचर ट्रिप पर हैं। उनके बेटे ऋदान इस वीडियो में थोड़ा घबराए हुए दिख रहे हैं लेकिन ऋतिक उनके मन डर को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और वो क़ामयाब भी होते हैं।

hrithik-roshan-shares-throwback-video-of-son-hridaan-and-teaches-him-lesson

बेटे को दे रहे सीख

वीडियो में, ऋतिक अपने बेटे ऋदान को पहली बार बंजी जंप करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं - 'सांस लो... अपना समय लो... आपको चोट नहीं लगने वाली है ... आप 5 सेकंड से भी कम समय के लिए गिरने का अनुभव करेंगे। आपका दिमाग इतना ले सकता है और मुझे लगता है कि आपको इसे करना चाहिए क्योंकि इसे करने के बाद, आप दिमाग के बारे में कुछ सीखेंगे। आप जानते हैं कि यह कैसे करना है..आप दिमाग को नियंत्रित करना जानते हैं।'

ऋदान ने पूरा किया एडवेंचर
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ऋदान एडवेंचर करने से कतरा रहें है, और ऋतिक रोशन वीडियो में उन्हें ये कहते सुनाई दे रहें है कि जब भी आप किसी चीज से डरते है तो आखिर में आपको उससे प्यार हो ही जाता है। आखिर में ऋदान ने अपने डर को क़ाबू में करते हुए इस एडवेंचर को पूरा कर लिया।

वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के सुपरडैड वाले इस अवतार को उनके फैंस खूब पंसद कर रहें है। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही 'विक्रम वेधा' में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली ख़ान भी स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X