Hrithik Roshan ने पहली बार गर्लफ्रैंड Saba Azad के साथ शेयर की तस्वीर, लंदन में साथ मनाया था वेकेशन

hrithik-roshan-shares-photo-with-girlfriend-saba-azad-for-first-time

इस साल की शुरुआत में, गर्मियों के दौरान, ऋतिक रोशन [Hrithik Roshan] ने लंदन में अपनी गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। जहां से अब ऋतिक ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जी हां, ऋतिक के पहली बार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गर्लफ्रैंड सबा के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की है।

उनकी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "गर्ल ऑन ए बेंच summer 2022.. लंदन.. The Van Gogh immersive experience." और साथ में दिल का इमोजी डाला है। वहीं, ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने फोटो पर प्रतिक्रिया दी है और दोनों को cuties कहा है।

ऋतिक के पोस्ट पर सबा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "Van Gogh on a lazy summer afternoon best day with the best egg (sic)." सबा ने भी पोस्ट में दिल वाला इमोजी बनाया है। इस पोस्ट पर ऋचा चड्ढा ने भी प्यार दिखाया है।

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन धीरे धीरे दोनों ने इसे ऑफिशियल कर दिया। दोनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं, कभी डिनर करते तो कभी फैमिली फंक्शन में।

हालांकि, लोगों को इनकी जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं। लिहाजा, जब भी इनकी तस्वीरें या वीडियो बाहर आती हैं, दोनों को काफी ट्रोल किया जाता है। हालिया वायल हुए वीडियो में भी यूजर्स ने दोनों को काफी निगेटिव कमेंट्स दिये हैं। बता दें, साल 2013 में ऋतिक और सुजैन ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे और 2014 में तलाक ले लिया। तलाक के कुछ सालों बाद ऋतिक और सबा साथ आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X