क्या इस सुपरस्टार को पहचान पाएंगे आप..शेयर की बचपन की तस्वीर
आप इस सुपरस्टार के फैन ना हों ये तो हो नहीं सकता। इनके लुक्स से लेकर बोलने का अंदाज और खासकर डांस एक स्टेप भी लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देता है। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जो बहुत ही क्यूट है।

जो लोग इन्हें नहीं पहचान पाए हैं उन्हें बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन हैं। जी हां ऋतिक ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि "मुझे लगता है मुझे हरियाली से बचपन में ही प्यार हो गया था।" ऋतिक रोशन इस तस्वीर में सुपरक्यूट लग रहे हैं।
ऋतिक रोशन को लोगों ने काफी पसंद किया है।सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऋतिक रोशन अक्सर अपनी और अपने बेटों ऋहान और ऋदान की तस्वीरें शेयर करते हैं।अगर फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ऋतिक रोशन अपनी दो फिल्मों पर काम शुरू करने वाले हैं।
जी हां बिहार में सुपर 30 चलाने वाले आनंद की बायोपिक और कृष 4 दोनों पर ऋतिक रोशन जल्द काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications