ऋतिक रोशन ने शेयर की घर में बैठी तस्वीर, दीवार पर सीलन - उधड़ा हुआ प्लास्टर देख फैन्स ने बना डाले memes
ऋतिक रोशन के लिए आज का दिन काफी मज़ेदार रहा होगा। हुआ यूं कि ऋतिक रोशन ने सुबह सुबह, नाश्ता करने के बाद अपनी मां के साथ घर में बैठे एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर बिना किसी फिल्टर के थी। बिल्कुल सो कर उठने के बाद किसी भी नॉर्मल व्यक्ति के घर की तस्वीर। तस्वीर में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन बालकनी में खड़ी नज़र आ रही हैं।
Recommended Video
तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा - बड़ी अच्छी सुबह है। मां के साथ आलस से भरी एक ब्रेकफास्ट डेट पर हूं। बुधवार के दिन भी रविवार जैसी फील लेना अपने आप में शानदार है। अब जाईए और अपनी मां को जाकर एक झप्पी दे दीजिए।

ऋतिक रोशन की इस प्यारी सी तस्वीर से फैन्स को प्यार हो गया और उन्होंने अपनेपन में ही सही इस तस्वीर पर ढेरों memes बना डाले। दरअसल, तस्वीर में ऋतिक रोशन के पीछे की दीवार का प्लास्टर उधड़ा हुआ नज़र आ रहा है और दीवार पर काफी सीलन भी नज़र आ रही है। एक फैन ने लिखा - ये देखकर अच्छा लगा कि स्टार्स के घर भी हमारे घर जैसे ही होते हैं और वहां भी हमारे घर जैसी ही दिक्कतें होती हैं
वहीं एक और फैन ने लिखा कि कोई भी और सितारा इस फोटो पर फिल्टर लगाकर शेयर किया। लेकिन ऋतिक रोशन का ये फोटो बिना किसी फिल्टर के शेयर कर देेना, उनके बारे में काफी कुछ बताता है।


Click it and Unblock the Notifications











