..................... Hrithik Roshan shares a new pic from Super 30, meet his first student - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने शेयर की सुपर 30 से एक तस्वीर, अपने पहले स्टूडेंट से मिलवाया

By Staff

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और अब ऋतिक रोशन ने फिल्म से एक और तस्वीर शेयर की है जहां वो अपने पहले स्टूडेंट से फैन्स को मिलवाते नज़र आए। ऋतिक फिल्म में बिहार के एक टीचर आनंद कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। आनंद हर साल 30 गरीब लेकिन होनहार बच्चों को चुनते हैं और उन्हें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाते हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा - यह है बाँके, जेब में बटुआ रखता है, वो भी खाली। मैंने पूछा क्यों ? तो कहा कि आदत डाल रहा है । और मेरे पीछे है फुग्गा। इसने क्लास मे शामिल होने के लिए अपने पड़ोसी की मुर्गियां बेच डाली । मिलिए मेरे सुपर 30 के बच्चों से।

hrithik-roshan-shares-a-new-pic-from-super-30-meet-his-first-student

आनंद कुमार की सुपर 30 कोचिंग बिहार में काफी फेमस है। आनंद हर साल 30 मेधावी बच्चों का चयन करते हैं जो कोचिंग की सहूलियत नहीं पा सकते हैं और उन बच्चों को खुद आईआईटी की कोचिंग देते हैं। इनमें से ज़्यादातर बच्चे आईआईटी की परीक्षा पास कर लेते हैं।

आनंद कुमार को बिहार में काफी सम्मान और इज़्जत मिलती है। हालांकि हाल ही में उनकी कोचिंग पर धांधली और धोखाधड़ी का भी आरोप लगा था। लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। देखिए भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बनी कुछ खास फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X