वॉर के इस धमाकेदार गाने पर बच्ची का दमदार डांस- ऋतिक रोशन ने साझा किया वीडियो
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक जो सबसे बड़ा बदलाव बॉलीवुड के सितारों में देखने को मिला है वो ये है वो इस समय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके पहले शायद ही इतना किसी सुपरस्टार को आपने सोशल मीडिया पर बिजी देखा हो। फिर चाहे वो सलमान खान हों, शाहरुख खान या फिर ऋतिक रोशन। ये सभी अक्सर वो अपनी कई तस्वीरें और कई तरह के धमाकेदार वीडियोज साझा करते रहते हैं जिनकों फैंस का प्यार मिलता है।
इस समय ऋतिक रोशन ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जोकि सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी उनके नन्ही फैन का जो कि उनके ही एक गाने जय जय शिव शंकर पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो को ऋतिक रोशन ने देखा और खुद को इसे साझा किए बिना नहीं रह पाए। ऋतिक रोशन इस वीडियो को देखा और उनके इतना पसंद आया कि वीडियो पोस्ट कर दिया।
सुपरस्टार ने इसको साझा करते हुए लिखा है कि.. 'कमाल की स्टार...प्यार।' बच्ची ने ब्लू जींस और रेड कलर की टीशर्ट पहन रखी जोकि उस पर काफी जंच रहा है।
बेहतरीन स्वैग के साथ डांस कर रही ये बच्ची काफी वायरल है। फैंस भी इसको साझा कर रहे हैं और बच्ची के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल आप भी देखिए ये धमाकेदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications