ऋतिक रोशन की शर्टलेस बॅाडी पर एक्स वाइफ ने बता दी एक्टर की उम्र, टाइगर श्रॅाफ ने बोला- बाप, चर्चा में फोटो
अपनी फिटनेस के लिए लोकप्रिय ऋतिक रोशन ने काफी समय बाद अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। उनकी इस तस्वीर के सामने आने के साथ ही बॅालीवुड सेलेब्स से लेकर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऋतिक के लिए ये नई बात नहीं है।
वह अपने करियर की शुरुआत से ही शानदार फिजिक वाले अभिनेता के तौर पर पहचान कायम कर चुके हैं। अपनी टोंड फिजिक और परफेक्ट एब्स के साथ वह एक बार फिर से सभी के दिल पर राज कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की फिटनेस को लेकर बॅालीवुड के कई स्टार्स उनकी तारीफ कर चुके हैं।

इस बार भी उनकी इस लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद टाइगर श्रॅाफ, अभिषेक बच्चन से लेकर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई हैं। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर और उसी फोटोशूट के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है। एक्टर का किलर लुक देख हर कोई हैरान है।


Click it and Unblock the Notifications