ALERT: अक्षय नहीं तो ऋतिक रोशन सही.. कैसी होगी यह 'पहली' COMEDY फिल्म!
ऋतिक रोशन और कॉमेडी! जी हां, दरअसल ऋतिक रोशन अब अपनी कंफर्ट ज़ोन से बाहर आने चाहते हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो उन्होंने अभी तक नहीं किया। वह अपने फैंस को सरप्राइज करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है। और ऋतिक को यह ऑफर पसंद भी आया है। हमम्म.. यह कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हर बार की तरह ऋतिक इस बार भी फैंस को खुश करेंगे।
[ऋतिक की फिल्म.. और 'बाहुबली' CONNECTION.. शाहरूख को खतरा!]
यह ऋतिक रोशन की पहली कॉमेडी फिल्म होगी। इसके पहले हमने इन्हें गुजारिश, जोधा अकबर, बैंग बैंग जैसी एक्शन या गंभीर फिल्मों में देखा है। वहीं, खबरें हैं कि साजिद खान की इस फिल्म का आइडिया साजिद नाडियावाला को भी बहुत पसंद आया है।
तो बस अब सबको इंतजार है ऋतिक रोशन की एक हां का.. यदि ऋतिक इस फिल्म को हामी भर देते हैं तो यह जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। फैंस के लिए भी यह काफी इंटरटेनिंग होने वाला है।
यहां देंखे ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications