..................... Hrithik Roshan seen at the airport with girlfriend Saba Azad, fans showered love - Hindi Filmibeat

गर्लफ्रेंड Saba Azad के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए Hrithik Roshan, दोनों को खुश देख फैंस ने लुटाया प्यार

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: हिंदी सिनेमा जगत में नए नए कपल के तौर पर फेमस हुए एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद वर्तमान समय में लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। सुजैन खान के एक्स हडबैंड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ खुब वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में सबा आजाद (Saba Azad) और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर साथ में हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया। दोनों को साथ में इतना खुश देखकर फैंस ने दोनों पर जमकर प्यार लुटाया।

सबा आजाद और ऋतिक रोशन का रिश्ता-

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी की बॉलीवुड गलियारों अब मशहूर हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। शुक्रवार को इस पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

ऋतिक रोशन और सबा आजादपिछले कुछ दिनों से अर्जेंटीना में वेकेशन मना रहे थे। इस कपल ने अपने वेकेशन की कुछ झलक इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी। वहीं शुक्रवार को दोनों एक साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए।

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऋतिक गर्लफ्रेंड संग एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच गहरी बातचीत होती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल-

सबा आजाद और ऋतिक रोशन के वीडियो पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, कितना प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्यार की कोई उम्र नहीं होती। एक अन्य यूजर ने लिखा, सो क्यूट। बता दें, सबा की उम्र 37 साल है तो वहीं ऋतिक 49 साल के है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है लेकिन दोनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया। दोनों के प्यारे प्यारे वीडियोज और फोटोज हमेशा ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Read more about: hrithik roshan saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X