..................... Hrithik roshan security pushes delivery boy as he tries taking selfie with actor - Hindi Filmibeat

VIDEO: सड़क पर खड़े ऋतिक रोशन के पास आया डिलीवरी ब्वॉय, गार्ड ने दिया बुरी तरह धक्का

Hrithik Roshan Viral Video

Hrithik Roshan Viral Video: मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का देकर हटा दिया। ऋतिक का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया जिसमें वह अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में, ऋतिक अपनी कार की ओर बढ़ रहे है। इस दौरान एक फूड डिलीवरी ब्वॉय एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है और वह उनकी तरफ आता है, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उसे धक्का दे देता है। गार्ड के इस व्यवहार के कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है। इसके साथ ही नेटिजंस ऋतिक द्वारा बचाव ना किए जाने पर भी गुस्सा दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस दौरान ऋतिक को डिलिवरी बॉय का बचाव करना चाहिए था।

ऋतिक और सुजैन दिसंबर 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 2006 में अपने पहले बेटे हरेन का स्वागत किया, हिरदान का जन्म 2008 में हुआ था। दोनों दिसंबर 2013 में अलग हो गए और उनके तलाक को नवंबर 2014 में अंतिम रूप दिया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत 'फाइटर' जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: hrithik roshan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X