Hrithik Roshan ने गुपचुप रचा ली सबा से शादी ? शेयर की एनिवर्सरी फोटो तो एक्स वाइफ ने कर दिया ये कमेंट

Hrithik Roshan Saba Azad anniversary photo: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी शानदार पर्सनालिटी से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। बता दें कि ऋतिक 50 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई भी धोखा खा जा सकता है। अपने शानदार लुक्स और एक्टिंग के अलावा ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं।
सबा के डेट कर रहे हैं ऋतिक
बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ खास लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी वह उन्हें किस करते दिखते हैं तो कभी वह सबा के साथ वेकेशन फोटोज शेयर करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख लोगों के तो काफी कंफ्यूज हो गए हैं। चलिए देखते हैं कि क्या है इस तस्वीर में।
ऋतिक रोशन ने सबा संग मनाई सालगिरह
हाल ही में ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे हैं। जहां ऋतिक ब्लैक टी शर्ट और सिर पर कैप लगाए दिख रहे हैं तो वहीं सबा डेनिम जैकेट शर्ट और स्कर्ट में दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन लिखते हैं- हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर 1-10-2024 इसी के साथ ही सबा ने लिखा- हैप्पी 3 साल पार्टनर। बता दें कि दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने किया ये कमेंट
बता दें कि इस तस्वीर पर सबसे पहले ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट किया है। सुजैन इस तस्वीर को देखते ही कहती हैं- वाह क्या तस्वीर है- सालगिरह मुबारक हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या शादी कर ली आपने। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या लव स्टोरी है। तीन साल भी हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











