ऋतिक रोशन धमाकेदार वापसी के लिए तैयार, ब्लॉकबस्टर ठप्पे के साथ
Recommended Video
ऋतिक रोशन काफी समय से रडार से गायब हैं क्योंकि उनके ऊपर कंगना नाम के खराब मौसम के बादल मंडरा रहे थे। बहरहाल, ऋतिक रोशन अब एक बार फिर से अपनी धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन ने साजिद नाडियाडवाला की अगली एक्शन फिल्म को हां कर दिया है।
इस फिल्म की ज़्यादा डीटेल्स अभी बाहर नहीं आई हैं लेकिन फिल्म का डायरेक्टर फाईनल होने के बाद फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। वैसे भी साजिद नाडियाडवाला बॉक्स ऑफिस किंग हैं। चाहे सलमान की किक हो या टाईगर की बागी, साजिद के प्रोडक्शन हाउस से बॉक्स ऑफिस के ब्लॉकबस्टर धमाके ही निकले हैं।
अब देखना है कि ऋतिक और साजिद मिलकर क्या कमाल दिखाते हैं। गौरतलब है कि ऋतिक, साजिद नाडियाडवाला के साथ काफी समय से काम करना चाह रहे थे। उन्हें वरूण धवन के भाई रोहित धवन ने अपनी फिल्म ऑफर की जो एक बंदर और इंसान के रिश्ते पर बनी कहानी थी लेकिन बात नहीं बन पाई।
अब देखना है कि इस एक्शन अवतार में ऋतिक क्या कमाल दिखा पाते हैं। इसके अलावा, ऋतिक रोशन, यशराज फिल्म्स के लिए टाईगर Vs ऋतिक पर काम कर रहे हैं। कृष 4 का इंतज़ार भी फैन्स को है लेकिन फिलहाल वो फिल्म राकेश रोशन के कैंसर की वजह से रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications