कैटरीना कैफ बस बाहर से हॉट और खूबसूरत हैं, अंदर से वो एक मजदूर है- ऋतिक रोशन
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस समय फिल्म वॉर में को लेकर काफी प्रमोशन कर रहे हैं। कैटरीना भी कई फिल्मों में बिजी हैं। दोनो की फिल्म की बात करें तो फिल्म बैंग बैंग में नजर आ चुके हैं और दोनो को काफी पसंद भी किया गया था। बता दें कि इस समय ऋतिक रोशन का कैटरीना कैफ को लेकर ऐसा बयान सामने आया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल ऋतिक ने कैटरीना को 'मजदूर' बोल दिया है। बता दें कि उस समय ऋतिक रोशन सिंगापुर में मौजूद थे और कैटरीना कैफ भी उनके साथ ही थीं।
बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन ने कहा कि कैटरीना कैफ बस ऊपर से सुंदर और हॉट हैं लेकिन अंदर से मजदूर हैं। इसके बाद ऋतिक ने बताया कि वो ये बात कैटरीना कैफ के सम्मान में कहते हैं क्योंकि वो काफी ज्यादा मेहनत हैं।

हालांकि मेरी इस बात से कैटरीना भी गुस्सा होती है। लेकिन कैटरीन इतनी मेहनती है कि मुझे फिल्मों में कम मेहनत करनी पड़ती है। बता दें कि ऋतिक रोशन का ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ काफी शानदार डांसर हैं और लोगों ने बैंग बैंग में दोनो को पसंद कया था। इस समय ऋतिक वॉर और कैटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा मे हैं और वो बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications