खुद को आनंद कुमार से कबीर में बदलना था बेहद चुनौतीपूर्ण था - ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने अपने "सुपर 30" के किरदार आनंद कुमार से लेकर उनकी आगामी फिल्म "वॉर" में कबीर के किरदार में ढ़लने के लिए कड़ी मेहनत की है, और उनके अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन ने सबके होश उड़ा दिए हैं। कबीर के किरदार में ढ़लने के लिए ऋतिक रोशन के पास ज्यादा समय नहीं था उन्होंने केवल दो महीने में खुद को आनंद से कबीर में बदल दिया।
फिल्म "वॉर" में ऋतिक का किरदार उनके पिछले किरदार आनंद कुमार से काफी अलग है l अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए ऋतिक ने कहा, "जीवन का सबसे बड़ा युद्ध स्पष्ट रूप से फिल्म 'वॉर' को पूरा करना रहा है। 'सुपर 30' के बाद, मेरे शरीर में मोटापे की मात्रा बहुत अधिक थी। मेरा शरीर आलसी हो गया था और मुझे आकार में आने के लिए केवल 2 महीने का समय दिया गया था और यह पर्याप्त नहीं था। मैंने इस फिल्म को थोड़ा बैकफुट पर शुरू किया था क्योंकि मेरा शरीर तैयार नहीं था।"

ऋतिक रोशन ने आगे कहा,"इस फिल्म के लिए मैं 24 घंटे काम कर रहा था। इन चौबीस घंटों में, मैं या तो कल्पना कर रहा था, या मैं अपने कपड़े देख रहा था, या अपने डायलॉग कर रहा था, या मैं अपने घुटनों पर बर्फ लगा रहा था, या फिर मुझे अपने डॉक्टर के पास जाना था, या मैं जिम या फिजियो में पसीना बहा रहा था, संक्षेप में फिल्म के लिए मैं दिनभर में सब कुछ कर रहा था।"
फिल्म वॉर में ऋतिक बेहतरीन लुक में नज़र आ रहे हैं और उन्हें इस तरह के स्टाइलिश लुक में देखना बेहद आश्चर्यजनक है क्योंकि अभी हाल ही में हमने ऋतिक रोशन को 'सुपर 30' में एक बेहद ही साधारण लुक में देखा था।
यह बेहद अविश्वसनीय है कि वह दो ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और केवल 3 महीनों के भीतर दो अलग-अलग किरदार के साथ अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सुपर 30 में ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस ने दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही।


Click it and Unblock the Notifications