..................... Hrithik Roshan says i wish i could remove my clothes as Aamir did - Hindi Filmibeat

काश मैं आमिर जितने कपड़े उतार सकता- रितिक रौशन

आमिर खान के पीके के पोस्टर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस पोस्टर के चलते आमिर खान काफी विवादों से भी घिरे रहे लेकिन इतने दिनों बाद भी ये पोस्टर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के जहन में ताजा है। हाल ही में रितिक रौशन ने एक ईवेंट के दौरान पीके के न्यूड पोस्टर को लेकर आमिर की खिंचाई कर दी। कल रितिक रौशन अपनी फिल्म बैंग बैंग के टाइटल ट्रैक बैंग बैंक के लॉंच के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान उन्होंने कहा काश मैं आमिर के जितने कपड़े उतार सकता।

हाल ही में आमिर खान ने रितिक रौशन के डांस की तारीफ करते हुए कहा था कि काश मैं रितिक जैसा डांस कर सकता। जब मीडिया ने रितिक से ये बात कही और पूछा कि क्या कोई आमिर की ऐसी बात है या खूबी है जिसे देखकर आपको ऐसा लगता हो कि काश मैं ये कर सकता। इसपर रितिक ने बेबाकी से जवाब दिया "काश मैं आमिर खान जितने कपड़े उतार सकता तो काफी अच्छा होता।"

रितिक रौशन का इशारा था आमिर खान के पीके के पहले पोस्टर की तरफ जिसमें आमिर बिना कपड़ों के नज़र आए हैं और उनके जिस्म पर सिर्फ एक रिकॉर्डर है। हालांकि ये तो सभी को पता है कि आमिर और रितिक अच्छे दोस्त हैं और रितिक के डांस की तारीफ हर कोई करता है चाहे वो आमिर खान हों या शाहरुख खान या सलमान खान। ऐसे में रितिक का ये स्टेटमेंट सिर्फ एक मजाक के सिवा और कुछ नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X