ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी सारा अली खान- साथ में होंगे एक और दमदार एक्टर!
अफवाहों की मानें तो आनंद एल राय ने अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन, सारा अली खान और धनुष को अप्रोच किया है। कुछ ही दिनों पहले धनुष ने भी यह खुलासा किया था कि वह आनंद एल राय की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यदि ऋतिक, सारा और धनुष साथ आते हैं, तो फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ज़ीरो के बाद आनंद एल राय अब अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर चुके हैं। जीरो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लिहाजा, निर्देशक ने कुछ समय का ब्रेक लिया था। लेकिन अब आनंद एल राय दोबारा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

रांझणा, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी शानदार फिल्में दे चुके आनंद एल राय से दर्शकों को हमेशा एक खास उम्मीद होती है। बता दें, धनुष ने आनंद एल राय की ही फिल्म रांझणा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब ये एक बार फिर साथ आने वाले हैं।
वहीं, इस फिल्म के साथ ऋतिक और सारा की जोड़ी पहली बार साथ आने वाली है। सिंबा और केदारनाथ के साथ फिलहाल सारा के पास बैक टू बैक फिल्में हैं। इम्तियाज अली की लव आजकल 2, डेविड धवन की कूली नंबर 1 के अलावा सारा 'भूल भलैया 2' से भी जुड़ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications