SHOCK: ऋतिक रोशन और करीना कपूर की हर फिल्म....डिब्बाबंद!
[बॉलीवुड समाचार] हाल ही में खबर थी कि ऋतिक रोशन पापा राकेश रोशन के साथ संजय गुप्ता की एक फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए करीना कपूर का नाम भी सामने आ रहा था।
लेकिन अब ऋतिक की इस फिल्म पर ग्रहण लग गया है। क्योंकि फिल्म बनने से पहले ही कानूनी केस में उलझ चुकी है। दरअसल, एक्टर - सिंगर सुधांशु पांडे (बैंड ऑफ बॉयज़, सिंह इज़ किंग के रफ्तार) ने दावा किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनकी है। लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है।
[ALSO READ ऋतिक OUT तो अक्षय कुमार IN..]
वो ही ये कहानी संजय गुप्ता के पास लेकर गए थे। और फिर ये फिल्म एकता कपूर के पास थी। बाद में संजय ने सुधांशु को छोड़ दिया और राकेश रोशन के साथ ये फिल्म बनाने लगे। राकेश इस फिल्म के लिए सुधांशु को सह निर्माता का क्रेडिट नहीं देना चाह रहे हैं। और इसलिए सुधांशु ने संजय गुुप्ता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
[ALSO READ: ऋतिक रोशन Vs सलमान खान, हर फिल्म के लिए टक्कर]
हम ये कहना तो नहीं चाहते लेकिन हमने तो पहले ही कहा था कि ऋतिक और करीना साथ में आते हैं तो कुछ गड़बड़ ही होता है। जानिए क्यों ऋतिक करीना को कभी नहीं करना चाहिए साथ में काम -


Click it and Unblock the Notifications













