विक्रम वेधा के वर्ल्डवाइड रिलीज की धमाकेदार तैयारी, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी ऋतिक - सैफ की फिल्म

पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'विक्रम वेधा' रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। ये फिल्म 30 सितंबर को दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में रिलीज़ होगी। बता दें, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

विश्व स्तर पर ये फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस फिल्म का हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ा इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन होगा। जाहिर है फिल्म ने रिलीज से पहले दुनिया भर में लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है।

hrithik-roshan-saif-ali-khan-starrer-vikram-vedha-is-ready-to-release-in-over-100-countries-globally

विक्रम वेधा दुनिया भर के कुछ कन्वेशन्ल और नॉन-कन्वेशन्ल मार्केट्स में माइलस्टोन हासिल करने के लिए तैयार है। नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे मेजर मार्केट्स के अलावा, फिल्म पूरे यूरोप के 22 देशों, अफ्रीका के 27 देशों और जापान, रूस, इज़राइल और लैटिन अमेरिका के पनामा, पेरू जैसे नॉन-कन्वेशन्ल देशों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

ऐसे में इस मेगा रिलीज का इंतजार करते हुए, ओवरसीज बिजनेस के हेड, ध्रुव सिन्हा कहते हैं, "विक्रम वेधा की लीड टैलेंट की स्टार पॉवर के साथ, इसने दर्शकों और ट्रेड दोनों से जबरदस्त प्यार और प्रशंसा हासिल की है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ओवरसीज और होम स्क्रीन एंटरटेनमेंट टीमों ने यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म दुनिया भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंचे।

आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, जहां एक सख्त और ईमारदार पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को पकड़ने के लिए निकलता है। यह एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा - एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने विक्रम वेधा के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए होम स्क्रीन एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X