ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' के फैन्स के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
विक्रम वेधा के ट्रेलर को मिली दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया बाद, मेकर्स ने हाल में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म का इलेक्ट्रिफाइंग डांस नबर 'अल्कोहोलिक' जारी किया था जिसे लेकर हर तरफ चर्चा हैं। ऐसे में जहां दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में हिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब निर्माता दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग विंडो खोलने के लिए तैयार हैं।
कोई शक नहीं कि विक्रम वेधा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शकों के बीच फिल्म के लिए दीवानगी लगातार बढ़ रही है क्योंकि फिल्म अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है। दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

विश्व स्तर पर ये फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस फिल्म का हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ा इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन होगा। जाहिर है फिल्म ने रिलीज से पहले दुनिया भर में लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है। कई देशों ने पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
विक्रम वेधा दुनिया भर के कुछ कन्वेशन्ल और नॉन-कन्वेशन्ल मार्केट्स में माइलस्टोन हासिल करने के लिए तैयार है। नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे मेजर मार्केट्स के अलावा, फिल्म पूरे यूरोप के 22 देशों, अफ्रीका के 27 देशों और जापान, रूस, इज़राइल और लैटिन अमेरिका के पनामा, पेरू जैसे नॉन-कन्वेशन्ल देशों में भी रिलीज होने के लिए तैयार है।
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं।
ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications