फिर क्लैश करेंगे ऋतिक - कंगना, एकता कपूर ने किया वादा कोई कीचड़ नहीं उछालेगा
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का नाम अगर एक साथ पढ़ने में आए तो कुछ अच्छी खबर नहीं रहती है। तो खबर ये है कि कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, बॉक्स ऑफिस पर 26 जुलाई को भिड़ेंगी। अब ज़ाहिर सी बात है कि कंगना और ऋतिक के इतिहास को देखते हुए ये अच्छी खबर तो नहीं है।
हालांकि मेंटल है क्या की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने यकीन दिलवाया है कि ऐसा सिर्फ फिल्म के अच्छे बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिए किया गया है और कोई किसी पर कीचड़ नहीं उछालेगा। लेकिन कंगना रनौत के इतिहास को देखते हुए एकता का ये वादा पूरा हो पाएगा, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता। वैसे भी कंगना को आधे बॉलीवुड से दिक्कतें हैं -
गौरतलब है कि सुपर 30 पहले कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ 26 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बात करें राजकुमार राव के साथ कंगना की फिल्म मेंटल है क्या की तो फरवरी में रिलीज़ होने वाली ये फिल्म पहले जून में शाहिद कपूर की कबीर सिंह के साथ क्लैश होने वाली थी।

लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज़ डेट बाहर आ चुकी है। हालांकि खबरें हैं कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 पोस्टपोन हो सकती है लेकिन इन खबरों को केवल अफवाहें बताया जा रहा है। मतलब कि एक बार फिर कंगना रनौत के ज़हर का पिटारा खुलने वाला है, इंतज़ार करिए।


Click it and Unblock the Notifications











