एक और BLOCKBUSTER के लिए तैयार...रिलीज़ डेट 23 नवंबर 2018
ऋतिक रोशन की अगली फिल्म की तैयारी धमाकेदार चल रही है और अब उनकी अगली फिल्म सुपर 30 बायोपिक की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। विकास बहल इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोेड्यूस कर रही है।
फिल्म की रिलीज़ डेट 23 नवंबर 2018 तय कर दी गई है। यानि कि ऋतिक रोशन एक और ब्लॉकबस्टर लेकर आ सकते हैं। क्योंकि विकास बहल से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

ऋतिक रोशन के पास बेहतरीन फिल्मों का लाइन अप आ चुका है और वो एक के बाद अपना फॉर्म बेहतर करते जाएंगे। सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं।
वहीं कृष 4 शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म के साथ क्लैश कर रही है। खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो भी बने हैं और विलेन भी। यानि कि फिल्म के निगेटिव लीड भी ऋतिक होंगे। अब जिन्हें नहीं याद है, सलमान खान की किक 2 का भी प्लॉट कुछ ऐसा ही माना जा रहा है।
वहीं इसके अलावा, ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म टाईगर श्रॉफ के साथ साइन की है जो जनवरी 2019 में रिलीज़ होगी।
वैसे ये सब तब होगा जब ऋतिक रोशन कोई फिल्म ना छोड़ें। क्योंकि वो कई अच्छी फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications













