सलमान की रिलीज़ डेट फाइनल....ऋतिक ने चुपचाप अपनी फिल्म उठाई और 2019 में SHIFT
बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस करने की ये जो नई प्रथा शुरू हुई काफी बचकानी है। क्योंकि देखिए, क्या है ना हैं तो हम सब भारतीय और देर से आना हमारा पेशा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस हो भी गई तो ये मानकर चलिए कि फिल्म पोस्टपोन होनी ही है।
अब पोस्टपोन हुई फिल्मों में नया नाम है ऋतिक रोशन की सुपर 30 बायोपिक का। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज़ हो रही थी लेकिन सूत्रों का मानना है कि नवंबर से दिसंबर में बैक 2 बैक कई सुपरस्टार्स आ रहे हैं।

Recommended Video

ऐसे में ऋतिक ने अपनी फिल्म उठाई और सीधा 2019 में शिफ्ट कर दी। गौरतलब है कि 2018 नवंबर से दिसंबर के बीच शाहरूख खान, अजय देवगन, सुशांत सिंह राजपूत और रणवीर सिंह ने लाइन लगा रखी थी।
इसके बाद, सलमान खान की दबंग 3 के भी कयास लगना शुरू हो गए। ऐसे में ऋतिक अपना कोई नुकसान करना नहीं चाहते।


Click it and Unblock the Notifications