करोड़ों रुपए की फिल्म मोहनजोदड़ो 2016 में होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म मोहनजोदड़ो 22 जनवरी 2016 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता आशुतोष गोवारीकर हैं। फिल्म मोहनजोदाड़ो सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है। इस फिल्म के लिए आशुतोष गोवारिकर ने रितिक रौशन और मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 की दूसरी उपविजेता पूजा हेगड़े का चयन किया है।

बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए हुए है, जो दक्षिण अफ्रीका में अक्तूबर में शुरू होगा। फिल्म के सह-निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने अपने अधिकारिक टवीटर हैंडल पर लिखा है कि रितिक रोशन अभिनीत मोहन जोदडो से पूजा हेगड़े के अभिनय की पारी शुरू हो रही है।
फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होनी है।


Click it and Unblock the Notifications