फराह खान अली की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 29 अप्रैल तक quarantine
ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुज़ैन खान की बहन फराह अली खान, अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही थीं और अब उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फराह ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि फराह के घर में काम करने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़टिव थी।
इसके बाद वो व्यक्ति जहां, क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया वहीं फराह के पूरे परिवार को क्वारंटीन करने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया।

फराह लगातार मना रही थीं कि सबकी रिपोर्ट निगेटिव हो और सब स्वस्थ हों। अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद फराह और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
फराह ने एक पोस्ट लिखकर शेयर किया कि सब कुछ निगेटिव है। उन्होंने ये भी लिखा कि इससे भी ज़्यादा अच्छा लग रहा है अपने परिवार और स्टाफ के सुकून भरे चेहरे देखकर। वो सब अभी तक डरे हुए थे।
फराह ने बताया कि भले ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन वो 29 अप्रैल तक सुरक्षित रहने और एहतियात बरतने के लिए क्वारंटीन रहेंगी। फराह ने लिखा कि ये वक्त भी गुज़र जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications













