ऋतिक रोशन की साली साहिबा फराह अली खान का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट का इंतज़ार
हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो में कहा है कि कोरोना वायरस जात - पात, अमीरी गरीबी, छोटा बड़ा देखकर नहीं हो रहा है। और अब उनकी बात सच होती दिख रही है क्योंकि बॉलीवुड स्टार संजय खान की बेटी, सुज़ैन खान की बहन और ऋतिक रोशन की साली साहिबा फराह अली खान को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा है।
फराह के घर में काम करने वाली एक हाउस हेल्प हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव निकली है जिसके बाद उनके पूरे परिवार को quarantine किया गया।

अब फराह अली खान अपनी टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव निकले। फराह ने बताया कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया है और अब वो सब रिपोर्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications