..................... ऋतिक रोशन की अगली फिल्म यशराज के साथ, असली घटना पर आधारित | Hrithik Roshan’s next with YRF, plays a journalist who exposes a godman and his sexual orgies - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की अगली यशराज फिल्म, पत्रकार बनकर करेंगे हिंदू बाबा का भंडाफोड़, ज़बरदस्त है कहानी

ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए ये काफी खुश कर देने वाली खबर है। यशराज फिल्म्स के भव्य प्रोजेक्ट 50 में से एक फिल्म है ऋतिक रोशन के नाम जिसे हिचकी फेम सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे और इसे लिखा है विपुल शाह और स्नेहा देसाई ने।

पीपिंग मून की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म 1962 के मशहूर करसनदास मुजली Vs जादूनाथजी बृजरतनजी महाराज के केस पर बना है। फिल्म में ऋतिक पत्रकार करनसदास की भूमिका में नज़र आएंगे।

hrithik-roshan-s-next-with-yrf-plays-a-journalist-who-exposes-a-godman-and-his-sexual-orgies

जादूनाथजी बृजरतनजी एक बाबा थे जो वल्लभाचार्य संप्रदाय से ताल्लुक रखते थे। उनके भक्तों की लिस्ट लंबी चौड़ी थी लेकिन करसनदास ने ये खुलासा किया कि इस धर्म परंपरा में मर्द अपनी औरतों को गुरूओं के साथ संबंध बनाने के लिए चढ़ावे की तरह चढ़ाते हैं।

बाद में कोर्ट में केस हुआ और आखिरकार करसनदास की जीत हुई। खुलासों में ये भी पता चला कि इस पंथ में मुक्ति का रास्ता ही सामूहिक संबंध बनाना था। ये केस काफी समय तक लोगों की दिलचस्पी बना रहा। बाद में इस पर महाराज नाम की एक किताब प्रकाशित की गई थी।

अब ज़ाहिर सी बात है कि ऋतिक के हाथ अगर इतनी शानदार कहानी लगी है तो वो इसमें अपनी पूरी जान फूंक देंगे। फिल्म इसी नवंबर में फ्लोर पर जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X