..................... Hrithik Roshan's 'mystery girl' Saba Azad was in 'live in relationship' for 7 years with Imaad? 7 साल तक 'लिव इन रिलेशनशिप' में थीं ऋतिक रोशन की 'मिस्ट्री गर्ल' सबा आजाद? - Hindi Filmibeat

7 साल तक 'लिव इन रिलेशनशिप' में थीं ऋतिक रोशन की 'मिस्ट्री गर्ल' सबा आजाद? जानिए कौन वो शख्स!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी रिलेशनशिप लाइफ को लेकर तब चर्चा में आए जब उनको एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रिस्तरां में स्पॉट किया गया। इसके बाद लगातार खबरें उनको लेकर सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले पता चला था कि ऋतिक रोशन की वो मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सबा आजाद हैँ। इसके बाद फैंस उनके बारे में पता करना भी शुरु कर दिया है।

हालांकि दोनों ने इस बारे में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स से जो खबरें सामने आ रहीं हैं वो आपको जरूर ही चौकाने वाली हैं।

hrithik roshan, ऋतिक रोशन

खबरों की मानें तो कृष एक्टर की मिस्ट्री गर्ल सबा नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद के साथ रिलेशनशिप में थीं? खबरें हैं कि दोनों 2013 से एक भावुक रिश्ते में थे। इससे पहले, इमाद ने मीडिया से पुष्टि की थी कि वे एक वो रिश्ते में थे।

2020 तक लिव-इन रिलेशनशिप में

2020 तक लिव-इन रिलेशनशिप में

इमाद और सबा दोनों 7 साल से 2020 तक लिव-इन रिलेशनशिप में समय बिताया है। खबर ये भी है कि 2020 में दोनों निजी कारणों से अलग हो गए। ईटाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "इमाद और सबा 2020 में अलग हो गए थे। कम से कम वे 2020 तक साथ थे। और, हाँ, तब तक वे लिव-इन में थे।''

खबरों का बाजार गर्म है

खबरों का बाजार गर्म है

इसके बाद से खबरों का बाजार गर्म है और लोग सकते में हैं। ऋतिक रोशन पूरी तरह से इस रिश्ते को लेकर सीक्रेट बनाए रखना चाहते हैं और वो नहीं चाहते हैं कि कोई उनके रिश्ते के बारे में जाने।

सुजैन खान से तलाक लिया है

सुजैन खान से तलाक लिया है

यही कारण है कि दोनों सितारो की तरफ से कुछ भी कहने से बचा जा रहा है। ऋतिक रोशन ने जब से अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक लिया है उसके बाद पहली बार किसी का नाम उनसे जुड़ रहा है।

बच्चों को लेकर ही सुर्खियों में रहते थे

बच्चों को लेकर ही सुर्खियों में रहते थे

इसके पहले वो अपने बच्चों को लेकर ही सुर्खियों में रहते थे। खबरें ये भी आती रहीं हैं कि एक बार फिर से ऋतिक रोशन और सुजैन जिंदगी साथ में गुजारने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि ये सिर्फ अफवाहें ही साबित हुईं थीँ।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

अब सबा के साथ उनका अगला कदम क्या हो ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म फाइटर को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस फिल्म में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X