67वें जन्मदिन पर कोरोना पॉज़िटिव निकलीं ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन
ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन, 22 अक्टूबर को अपना 67वां जन्मदिन मना रही है और इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और पिछल 15 दिनों से खंडाला में क्वारंटीन कर रही हैं।
पिंकी रोशन, राकेश रोशन, अपनी मां सुनयना और नातिन सुनारिका के साथ खंडाला में कुछ समय बिता रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर उनका स्टाफ और पूरा परिवार हर 20 दिन में अपना कोरोना टेस्ट करवाता है।

और पिंकी रोशन की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद से उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। हालांकि उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय पूरा रोशन परिवार एक साथ तीज त्योहार मनाते दिखा। वहीं ऋतिक रोशन और उनके बच्चों के साथ समय बिताने, उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान भी ऋतिक के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गईं।
पूरे परिवार ने मिलकर सारे त्योहार और उत्सव मनाए लेकिन सबने कोरोना के नियमों का पूरा ध्यान रखा था। हम उम्मीद करते हैं कि पिंकी रोशन भी जल्दी ही इस बीमारी से दूर होकर घर लौटें।


Click it and Unblock the Notifications