मोहनजोदड़ो का #NewPromo...बार बार गलती नहीं, बेवकूफी की जाती है!
आशुतोष गोवारिकर उस स्कूली बच्चे की तरह हो गए हैं जो ज़िद ठान लेता है तो फिर उसे किसी की नहीं सुननी होती है। वहीं ऋतिक रोशन उन बेचारे मम्मी पापा की तरह हो गए हैं, जो कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन फिर बच्चे की ज़िद संभाल नहीं पाते।
मोहनजोदड़ो का एक नया ट्रेलर आया है, फिर उसी पुराने ट्रेलर से काट कर निकाला गया। दूसरी बार नहीं, तीसरी बार। इसका नाम रखा गया है Arena Trailer, इससे पहले एक एक्शन ट्रेलर आया था। वो भी उसी पहले वाले ट्रेलर से काट कर निकाला गया था। देखिए नया प्रोमो यहां -
तो भई आशुतोष गोवारिकर जी, एक बात तो साफ साफ समझ लें कि गलती एक बार होती है। बार बार उसे दोहराने पर बेवकूफी कही जाती है। और इस समय उनकी हरकतों से फैन्स को गुस्से के अलावा कुछ नहीं आ रहा है।
वैसे भी मोहनजोदोड़े के नाम पर 3 मिनट का एक अजीब सा ट्रेलर दिखाकर हमें ये यकीन दिलाने की कोशिश कर चुके हैं कि ईसा और बुद्ध से पहले एक सिंधु घाटी सभ्यता थी जो ऐसी दिखती थी, जिस पर फैन्स नाराज़ थे।
इस ट्रेलर में कबीर बेदी यह कहते दिखेंगे कि सरमन को मरण दंड मिलता है!


Click it and Unblock the Notifications
