..................... Hrithik Roshan's Mohenjo Daro shoot to begin in South Africa in October - Hindi Filmibeat

आशुतोष की ऐतिहासिक फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के लिए तैयार रितिक

जोधा अकबर के बाद एक बार फिर से पर्दे पर रितिक रोशन और आशुतोष गवारिकर की जोड़ी पर्दे पर दिखायी देगी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के जरिेये जिसकी शूटिंग अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने जा रही है।

गोवारीकर ने फिल्म के सह-निर्माण के लिए डिजनी इंडिया से हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन गोवारीकर ही करेंगे। रितिक रोशन अभिनीत इस फिल्म से मिस इंडिया यूनिवर्स 2010 की दूसरी उपविजेता पूजा हेगड़े बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करेंगी।

आशुतोष-रितिक दोबारा साथ काम कर रहे हैं

फिल्म का पहला शेड्यूल सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए हुए, जो दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा। फिल्म निर्माता और गोवारीकर की पत्नी सुनीता गोवारीकर ने कहा, "हमारी पिछली फिल्मों में हमेशा से ही यूटीवी और एजीपीपीएल के बीच एक नैसर्गिक रचनात्मक तालमेल रहा है। इस बार डिजनी से अपने सहयोग के जरिए हमारा परिवारों का मनोरंजन करने पर और ज्यादा ध्यान रहेगा और सबसे बढ़कर, मैं डिजनी टीम के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब हूं।"

Pics: रितिक रोशन

तो वहीं रितिक रोशन भी अपने इस रोल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। मालूम हो कि साल 2008 में आयी रितिक-आशुतोष की फिल्म जोधा-अकबर फिल्मी कैनवस पर एक खूबसूरत प्रेमकहानी को अंकित किया था।

रितिक और ऐश्वर्या राय के अभिनय से सजी इस फिल्म ने सफलता की नई दास्तां लिखी थी हालांकि राजस्थान में इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा विरोध हुआ था जिसकी वजह से फिल्म विवादों में आ गयी थी बावजूद इसके यह रितिक-ऐश के नायाब अभिनय और आशुतोष के बेहतरीन निर्देशन की खूबसूरत तस्वीर है इसलिए फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X