रितिक की ऐतिहासिक फिल्म 'मोहन जोदड़ो' 2016 में होगी रिलीज
आखिरकार तय ही हो गया कि मशहूर फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' कब रिलीज होगी। लंबे विचार-विमर्श के बाद आशुतोष ने इसकी रिलीज डेट एनाउंस कर दी है। अब उनकी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के सह-निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "रितिक रोशन अभिनीत 'मोहन जोदड़ो' से पूजा हेगड़े के अभिनय की पारी शुरू हो रही है। फिल्म 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होनी है।"
फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा करने से एक दिन पहले गोवारिकर ने घोषणा की थी कि ऑस्कर-नामित एवं एमी पुरस्कार विजेता अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर एप्रिल फेरी उनकी फिल्म के लिए परिधान डिजाइन करेंगी।
Pics: रितिक रोशन की कातिल अदाएं
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2014 में शुरू होनी है और इसका पहला शेड्यूल दक्षिण अफ्रीका में फिल्माया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए हुए, जो दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा। फिल्म निर्माता और गोवारीकर की पत्नी सुनीता गोवारीकर ने कहा, "हमारी पिछली फिल्मों में हमेशा से ही यूटीवी और एजीपीपीएल के बीच एक नैसर्गिक रचनात्मक तालमेल रहा है। इस बार डिजनी से अपने सहयोग के जरिए हमारा परिवारों का मनोरंजन करने पर और ज्यादा ध्यान रहेगा और सबसे बढ़कर, मैं डिजनी टीम के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब हूं।"
तो वहीं रितिक रोशन भी अपने इस रोल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। मालूम हो कि साल 2008 में आयी रितिक-आशुतोष की फिल्म जोधा-अकबर फिल्मी कैनवस पर एक खूबसूरत प्रेमकहानी को अंकित किया था। इसलिए फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












