फिल्म रिलीज होते ही.. ऋतिक ने लिखा शाहरूख खान को ये खास 'मैसेज'...

ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर शाहरूख खान को शुभकामनाएं देते हुए एक मैसेज लिखा है। बता दें, ऋतिक की काबिल और शाहरूख की रईस आज रिलीज हो चुकी है।

By Neeti

आखिरकार 2017 का वह दिन आ गया, जब बॉलीवु़ड की दो बिग बजट फिल्में दर्शकों के सामने आ चुकी है। दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं काबिल लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है।

बॉक्स ऑफिस PREDICTION: शाहरूख की 'रईस'.. जबर्दस्त ओपनिंग धमाका!

बहरहाल, शाहरूख- ऋतिक क्लैश को लेकर चाहे कितनी ही अफवाहें फैलाई गई हो, लेकिन आज फिर साबित हो गया कि इनके बीच कोई अनबन नहीं हैं। फिल्म रिलीज होते ही ऋतिक ने शाहरूख खान को ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए एक मैसेज लिखा है।

hrithik roshan

इतना ही नहीं, बल्कि शाहरूख खान ने ऋतिक को इस मैसेज पर रिप्लाई भी दिया है। शाहरूख ने हमेशा माना है कि ऋतिक या राकेश रोशन से उनकी कोई अनबन नहीं है। ऋतिक शाहरूख के लिए काफी स्पेशल हैं।

बॉक्स ऑफिस PREDICTION: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दमदार शुरुआत!

रईस- काबिल दोनों फिल्में बुधवार को रिलीज हुई है। लिहाजा, दोनों ही फिल्मों के पास कमाने के लिए 5 दिनों का समय है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की बाज़ी कौन मार ले जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X