ऋतिक रोशन का 'महाकाल' थाली विवाद- जोमैटो ने मांगी माफी, ये है पूरा मामला!
ऋतिक रोशन एक विवाद को लेकर चर्चा में है जिसका संबंध महाकाल शब्द के साथ है। दरअसल उन्होने Zomato का विज्ञापन किया था और इस दौरान महाकाल शब्द का प्रयोग किया गया था। बस इसके बाद विवाद सामने आया है। हालांकि बाद में जोमैटो ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है और अनजाने में किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी भी मांगी है।
इस विज्ञापन की बात करें तो ये हाल ही में ऑन-एयर हुआ था और इसमें ऋतिक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "थाली खाने का मन था, महाकाल से मंगा लिया।''
Recommended Video

विज्ञापन में ऋतिक के संवाद पर नाराज़ होकर, नेटिज़न्स के एक वर्ग ने जोमैटो के खिलाफ बहिष्कार का आह्वान किया, जबकि हिंदू जनजागृति समिति ने एक ट्वीट में गुरुग्राम स्थित कंपनी की खिंचाई की।

ट्वीट किया
उन्होने ट्वीट किया कि, "एक विज्ञापन में, iHrithik कहते हैं," थाली खाने का मन था, महाकाल से मंगा लिया "... महाकाल कोई सेवक नहीं है जो मांग करने वालों को भोजन देता है, वह एक भगवान है जिसकी पूजा की जाती है। क्या zomato दूसरे धर्म के भगवान का उसी साहस से अपमान कर सकता है?"

बयान सामने नहीं आया है
हालांकि अब आगे क्यो होता है ये किसी को नहीं पता है और सुपरस्टार की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म फाइटर और विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैँ।

बायकॉट करने की मांग
देखना ये है कि आने वाले समय में वो कितना बड़ा धमाका करते हैं। हालांकि इस वक्त बॉलीवुड फिल्मों की हालत सही नहीं है और लोग लगातार इसको बायकॉट करने की मांग करते रहते हैं।

फिल्में फ्लॉप साबित हुईं
हालिया रिलीज कुछ फिल्में फ्लॉप साबित हुईं थीं। इस लिस्ट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा तक शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications