LEAKED: ऋतिक रोशन की सुपर 30 का नया लुक, या तो टिकेंगे या बिकेंगे

ऋतिक रोशन का करियर पिछले कुछ सालों से डांवाडोल चल रहा है। उनकी फिल्में ना बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखा पा रही हैं और ना ही दर्शकों को पसंद आ रही है। करियर के इस मोड़ पर ऋतिक रोशन ने काफी बड़ा रिस्क लिया है सुपर 30 बायोपिक के साथ।

फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब फिल्म से ऋतिक रोशन का एक और लुक लीक हो गया। हालांकि ऋतिक की इस तस्वीर पर फैन्स की मिली जुली प्रतिक्रिया है। कुछ को ये लुक पसंद आ रहा है और कुछ को बेकार लग रहा है।

hrithik-roshan-s-leaked-pic-from-super-30-biopic

अब एक बात तो तय है कि या तो ये फिल्म ऋतिक रोशन का करियर वापस ट्रैक पर ले आएगी और ऋतिक टिक जाएंगे वरना समझ लीजिए कि ऋतिक रोशन बिक गए।

इससे पहले भी, फैन्स इस फिल्म का काफी मज़ाक उड़ा चुके हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विलेन की भूमिका में है और लोगों ने डायरेक्टर विकास बहल को जमकर लताड़ा कि जो इंसान आनंद कुमार के सबसे ज़्यादा नज़दीक दिख सकता है, वो फिल्म का विलेन है।

सुपर 30, बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी है जिन्होंने सुपर 30 की एक कोचिंग खोली जहां वो 30 होनहार लेकिन साधनहीन बच्चों को आईआईटी के लिए तैयारी करवाते थे।

धीरे धीरे इन आनंद काफी फेमस होने लगे क्योंकि उनके पढ़ाए सभी बच्चों का चयन आईआईटी में होने लगा। फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज़ होगी।

सुपर 30 के अलावा, कई और फिल्मों के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्हें देखने के बाद, दर्शकों का फिल्म देखने के लिए इंतज़ार मुश्किल हो रहा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X