ऋतिक रोशन की कृष 4 एक साल के लिए पोस्टपोन, बाहुबली से टक्कर लेने की तैयारी

गपशप गली में खबरें थीं कि जनवरी में ऋतिक रोशन और राकेश रोशन मिलकर अपनी अगली फिल्म कृष 4 का अनाउंसमेंट करेंगे और इसलिए दर्शक केवल इस घोषणा को सुनने के लिए उत्साहित थे। लेकिन अब खबरों की मानें तो ये फिल्म कम से कम एक साल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।

दरअसल, फिल्म में ऋतिक रोशन, तीन किरदारों में दिखाई दे सकते हैं और इन तीन किरदारों के लिए तीन अलग अलग लुक डिज़ाइन किए जा रहे हैं। और इन लुक की टक्कर है सीधा बाहुबली की देवसेना से।

hrithik-roshan-s-krrish-4-delayed-by-an-year-to-design-looks-inspired-by-baahubali-devasena

जिस तरह, बाहुबली के किरदार, दो अलग अलग जेनरेशन में बेहद शानदार तरीके से ढलते दिखे उसी तरह, ऋतिक के तीनों लुक, तीन अलग जेनरेशन के होने चाहिए और बिल्कुल असली। इसके लिए फिल्म के प्री प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है।

यही कारण है कि ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाईटर अनाउंस कर दी। ये एक्शन फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मारफ्लिक्स प्रोड्यूस करेगी।

रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की ज़िम्मेदारी

रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की ज़िम्मेदारी

शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने कृष 4 के वीएफएक्स की पूरी ज़िम्मेदारी ले ली है और वो एक एक सुपर विलेन बेहद शानदार तरीके से तैयार करने वाला है।

होगी जादू की वापसी

होगी जादू की वापसी

अगर कहानी की बात करें तो माना जा रहा है कि इस बार फिल्म में कृष टाइम ट्रैवेल कर अपने पिता रोहित से मिलकर जादू को वापस लाने की तैयारी शुरू कर चुका है। इसलिए फिल्म में तीन जेनरेशन के तीन लुक तैयार किए जा रहे हैं।

दीपिका होंगी हीरोइन?

दीपिका होंगी हीरोइन?

अभी तक फिल्म की हीरोइन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। हालांकि काफी पहले अफवाहें उड़ी थीं कि राकेश रोशन ने फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है। लेकिन दीपिका ने तुरंत फिल्म के लिए कोई हामी नहीं भरी थी।

दो हीरोइनों की चर्चा

दो हीरोइनों की चर्चा

माना जा रहा है कि फिल्में दो हीरोइनें होंगी। दीपिका के अलावा जिस दूसरे नाम की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है, वो हैं कृति सैनन। फिल्म में हीरोइन का किरदार भी तगड़ा है और ये हीरोइन कृष के साथ एक सुपरवूमन होगी।

केवल रोहित की वापसी?

केवल रोहित की वापसी?

अब देखना है कि फिल्म में अगर टाइम ट्रैवेल होता है तो केवल रोहित वापस आता है या फिर उसके साथ प्रीती ज़िंटा की भी वापसी होती है। वैसे भी प्रीती को काफी समय से दर्शकों ने परदे पर नहीं देखा है।

कब से मिल चुका है आईडिया

कब से मिल चुका है आईडिया

गौरतलब है कि कृष 4 का पहला आईडिया राकेश रोशन को इस गणपति प्रतिमा को देखकर आया था। यहां कृष को ही गणपति का आकार दिया गया था और बस तुरंत कृष 4 पर काम शुरू हो गया था।

एवेंजर्स की तर्ज पर विलेन

एवेंजर्स की तर्ज पर विलेन

माना जा रहा है कि कृष इस बार सुपर विलेन की फौज से लड़ने वाला है और यही कारण है कि इस बड़े स्तर के वीएफएक्स के लिए राकेश रोशन ने शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट का सहारा लिया है।

मिस होंगी पीसी

मिस होंगी पीसी

ये तो लगभग तय है कि प्रियंका चोपड़ा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा, दर्शक इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

फिर से चलेगा जादू

फिर से चलेगा जादू

फिल्म में जादू का जादू तो दिखेगा लेकिन ये कितना अलग होगा और ऋतिक रोशन रोहित को वापस लाकर जादू के साथ अपनी तिकड़ी से दर्शकों का दिल कैसे जीतते हैं।

तीन रोल या चार?

तीन रोल या चार?

पहले खबरें थीं कि ऋतिक फिल्म में तीन किरदारों में दिखाई देंगे जिनमें से एक विलेन होगा। लेकिन फिलहाल इस बात की पु्ष्टि किसी ने नहीं की है। अब ये तो तय है कि ऋतिक का फिल्म में ट्रिपल रोल होगा लेकिन सब पॉज़िटिव होगा या कुछ निगेटिव, इसके लिए इंतज़ार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X