ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल- इस दिन चीन में होगी रिलीज- सामने आया नया Poster
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और यामी गौतम की शानदार फिल्म काबिल को लेकर एक बार फिर से चर्चा हो रही है। बता दें कि फिल्म काबिल अब चीन में रिलीज हो रही है और इसकी रिलीज डेट और चीन का पोस्टर सामने आया है। गौरतलब है कि फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है और देखने वाली बात ये रहेगी की फिल्म किस तरह का बिजनेस करती है। भारत की बात करें तो फिल्म लोगों को इतनी पसंद नहीं आई थी..
लेकिन ऐसा ही कुछ देखने को मिला था आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार के साथ। इस फिल्म को भी भारत में नकार दिया गया था लेकिन चीन में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

भारतीय फिल्मों को लेकर अब एक ट्रेंड बन गया कि चीन में फिल्म जरूर रिलीज होती है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म को चीन में अच्छे रिसपॉंस की उम्मीद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इस समय फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं।
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब उनके फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय ऋतिक रोशन ने कोई बड़ा धमाका नहीं किया है लेकिन अब इसकी उम्मीद है। इसके अलावा जानिए की किन फिल्मों मे चीन में रिलीज होकर धमाका किया था...


Click it and Unblock the Notifications











