#Ouch: 15 घंटे पहले क्यों रिलीज़ हुआ ऋतिक रोशन का काबिल ट्रेलर

ऋतिक रोशन के काबिल ट्रेलर के साथ फिर ऐसी घटना घट गई कि उन्हें 15 घंटे पहले ही अपना ट्रेलर रिलीज़ करना पड़ा। एक बार फिर ऋतिक साईबर क्राइम का शिकार हो गए।

ऋतिक रोशन के साथ एक बार फिर धोखा हो गया है। उनका काबिल ट्रेलर कायदे से आज रिलीज़ होना चाहिए था लेकिन सब ट्रेलर कल रात में ही देख कर चौंक गए। वो इसलिए क्योंकि काबिल ट्रेलर 15 घंटे पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुका था।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च 26 अक्टूबर को होना था लेकिन 25 अक्टूबर को ही कई साइट्स पर कई तरह के ट्रेलर नज़र आने लगे। इनमें से कुछ असली ट्रेलर थे तो कुछ वीडियो, फिल्म के कुछ क्लिप्स को लेकर बनाया गया एक ट्रेलर।

kaabil trailer

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की काबिल के लिए चीज़ें वैसे भी ज़्यादा अच्छी नहीं चल रही हैं ऐसे में ये ट्रेलर लीक उनकी पूरी टीम को हैरान कर गया। जब राकेश रोशन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने आनन फानन में काबिल का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया।
[Viral सेक्स क्लिप पर भड़कीं राधिका आप्टे, NUDE लोग देखने का शौक है तो....]

गौरतलब है कि हाल ही में इमरान हाशमी भी इंटरनेट लीक का शिकार हुए थे। उनकी फिल्म राज़ रीबूट 16 सितंबर को रिलीज़ होनी थी लेकिन उससे पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी थी और धड़ाधड़ डाउनलोड हो रही थी।

इमरान हाशमी ने फैन्स से गुज़ारिश की है कि पूरी फिल्म थियेटर में जाकर देखें और पाईरेसी को बढ़ावा ना दें। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि हर फिल्म, कितने लोगों का घर चलाती है, और उसे इस तरह गैर कानूनी ढंग से डाउनलोड करके देखना गलत है।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म !]

जानिए वो फिल्में जिन पर लीक पड़ा बहुत ही भारी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X