चीन में रिलीज होते ही ऋतिक की काबिल ने तोड़ा सुल्तान और दंगल का रिकॉर्ड- जानिए क्या हुआ
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल काफी समय के बाद चीन में रिलीज हुई तो काफी बड़ा धमाका हुआ है। उनकी फिल्म ने रिलीज होते हैं सलमान खान की सुल्तान और आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया है। हम कमाई की बात नहीं कर रहे हैं..दरअसल ये फिल्म पूरे चीन में करीब 15000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है जो कि अभी तक चीन में रिलीज बॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा है। आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार करीब 11000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
इसका मतलब ये है कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म में अब तक चीन में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय फिल्मों को लेकर अब एक ट्रेंड बन गया कि चीन में फिल्म जरूर रिलीज होती है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म को चीन में अच्छे रिसपॉंस की उम्मीद है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इस समय फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब उनके फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय ऋतिक रोशन ने कोई बड़ा धमाका नहीं किया है लेकिन अब इसकी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











