..................... Hrithik Roshan's grandmother Padma Rani Om Prakash passes away | ऋतिक रोशन की नानी का निधन - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में परिवार

ऋतिक रोशन और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन समय है। कल रात 3 बजे ऋतिक रोशन की नानी का निधन हो गया। पद्मा रानी ओम प्रकाश ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पद्मा जी, पिछले कुछ साल से रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं। उनकी तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन के नाना जी, ओम प्रकाश साहब का निधन, 2019 में हुआ था। ओम प्रकाश, अपने ज़माने के काफी बड़े प्रोड्यूसर थे जिन्होंने आए दिन बहार के, आया सावन झूम के, आंखों आंखों में, आखिर क्यों जैसी फिल्में बनाईं।

hrithik-roshan-s-grandmother-padma-rani-om-prakash-passes-away-after-his-grandfather-in-2019

वो अमिताभ बच्चन के पड़ोसी भी थे। उनके निधन पर अमिताभ बच्चन ने अपनी सहानुभूति, रोशन परिवार के साथ जताई थी। ओम प्रकाश जी के निधन के बाद से ही उनकी पत्नी पद्मा रानी, रोशन परिवार के साथ रह रही थीं। पति के निधन के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और रोशन परिवार उनका पूरा ख्याल रख रहा था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं था।

15 जून की रात 3 बजे उन्होंने दुनिया से विदा ले लिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन और पूरे रोशन परिवार के साथ हमारी सहानुभूति। ओम शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X